भगवानपुर हाट: पत्नी से हुए विवाद में नाराज पति स्वयं को ब्लेड से काट किया घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद स्वयं गर्दन व दोनों हाथ में ब्लेड से काट कर घायल कर लिया। घटना के बाद स्वजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान रामपुर कोठी निवासी राजू मिश्र के रूप में हुई है। इस मामले में घायल ने पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर निवासी रौशन शुक्ला पर पत्नी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल राजू मिश्रा का ससुराल भी पूर्वी चंपारण जिले में है। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उसे एक पुत्र (10) का पुत्र तथा एक पुत्री (आठ) है। बताया जाता है कि नीपु मिश्रा का रौशन शुक्ला से प्रेम प्रसंग चलता था, जिससे पति राजू मिश्रा नाराज था।

राजू मिश्रा किसी गाड़ी पर खलासी का काम करता था। इधर कुछ दिनों से उसकी पत्नी गायब थी जो मंगलवार को अचानक रामपुर कोठी गांव स्थित अपने पति के घर पहुंची। इस दौरान पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस पर नाराज राजू मिश्र बुधवार को गुस्से में आकर अपने गर्दन में तीन एवं हाथ में तीन जगह ब्लेड से काटकर घायल कर लिया। खून से लथपथ स्वजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने घायल की पत्नी को हिरासत में ले ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जख्मी राजू मिश्रा की पत्नी नीपू मिश्रा को पुलिस हिरासत में ले महिला पुलिस अभिरक्षा में रखा है। उसे मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026