परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर मोड़ और मचकना चिमनी के बीच 25 सितंबर की देर रात एक निजी कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर बाइक, मोबाइल, रुपये व एवं बैग लूट लिया। इस संदर्भ में पीड़ित आंदर थाना के भरौली निवासी राजीव कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात किे विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।। उसने आरोप लगाया है कि मैं सिवान में एक निजी सीड्स कंपनी के काम करता हूं।
25 सितंबर की करीब आठ बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी हबीबनगर मोड़ और मचकना चिमनी के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया तथा पिस्टल दिखाकर बाइक,पर्स में रखे पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड एवं बैग में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड, लाइसेंस, कंपनी के कुछ जरूरी कागजात एवं दो मोबाइल छीनकर भाग गए। सभी बदमाश कपड़ा से मुंह बांधे हुए थे जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…