भगवानपुर हाट: पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन दे राशि भुगतान की मांग की

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के शंकरपुर पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने सोमवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर नल जल योजना के तहत संचालित जलापूर्ति व्यवस्था की मरम्मत कराने के लिए मिलने वाली राशि 24 हजार रुपया भुगतान कराने की मांग की है। उप मुखिया सोना देवी के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से मिलकर आवेदन देकर कहा है कि अब तक विभाग द्वारा अनुरक्षकों का मानदेय राशि का भुगतान किया गया है जबकि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार अनुरक्षकों को मानदेय राशि 24 हजार रुपया के अलावा मरम्मत के लिए अलग से 24 हजार रुपया देने का प्रावधान है।

अपने आवेदन में कहा है कि मरम्मती राशि भुगतान के लिए प्रखंड कार्यालय को आवेदन देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मरम्मती के अभाव में वार्डों में नल जल सेवा बाधित होने की संभावना हो गई है। इस अवसर पर इंदु देवी, अशोक कुमार, पंचदेव कुमार महतो, शंकर यादव तथा नीतू देवी आदि शामिल थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026