परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसीहाता निवासी रियाजुद्दीन अंसारी के पुत्र आजाद हत्याकांड में 72 घंटे बाद भी पुलिस कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के उद्भेदन में जुटी हुई है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच चल रही है। ज्ञात हो कि आजाद हुसैन 17 फरवरी को अपनी मौसी के घर मीरगंज थाना क्षेत्र के राजघाट जिगना जगरनाथ गांव गया तथा और वह 18 फरवरी से गायब था। उसका शव थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव स्थित छठ घाट के समीप दाहा नदी में उपलाता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दी थी।
इस मामले में मृतक की मां बेगम खातून ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आजाद हुसैन की मौत गांव में चर्चा बना हुआ। यह लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है आखिर आजाद हुसैन की मौत कैसे हुई, किसने उसकी हत्या क्यों और कैसे की। वहीं बड़हरिया पुलिस अपने स्तर से इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस का खाली हाथ है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में तकनीकी टीम को भी लगाकर टावर लोकेशन के आधार पर हत्या के कारणों का खुलासा करने में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…