परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के दो गांवों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने मंगलवार की शाम दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक धंधेबाज भागने में सफल रहा। विमल चौक नहर के पास से पिपरहियां गांव के दिलीप कुमार के बाइक से बेचने के लिए ले जाए जा रहे 180 एमएल का आठ पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही पुलिस ने धंधेबाज को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि राजापुर गांव के पन्नालाल राम को दो लीटर देसी महुआ शराब साथ गिरफ्तार कर लिया।
जबकि ध्रुपदेव राम के पास से चार लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ। छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज ध्रुपदेव राम फरार हो गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने गिरफ्तार धंधेबाज दिलीप कुमार व पन्नालाल राम को बुधवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों धंधेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…