Categories: पटना

शराबबंदी: मोतिहारी के उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस का छापा

पटना: प्रभावी शराबबंदी और शराब माफिया के खिलाफ करवाई में आज फिर एक बड़ी खबर आ रही है। इस बार खुद एक उत्पाद अधीक्षक कार्रवाई की जद में है। मोतिहारी के एक्साइज सुपरिंटेंडेंट अविनाश प्रकाश के खिलाफ स्पेशल निगरानी की टीम छापामारी कर रही है।

अविनाश प्रकाश पर शराब कारोबारियों से सांठगांठ कर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि शराबबंदी को लेकर सरकार के द्वारा जो गाइडलाइन दिए जाते हैं उसे अविनाश प्रकाश नहीं मानते थे। और अपनी कार्रवाई से शराब कारोबारियों को लाभ पहुंचाते थे। इसी वजह से हुए स्पेशल विजिलेंस यूनिट के निशाने पर थे। एडीजी नैयर हसनैन खान के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के कई ठिकानों पर छापामारी चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश के पटना मोतिहारी और खगड़िया स्थित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसके लिए विशेष निगरानी न्यायालय से सर्च वारंट भी हासिल कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक अविनाश प्रकाश पर शराब के धंधे वालों से मिलीभगत कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसके तहत स्पेशल विजिलेंस यूनिट में बीते 7 नवंबर को अविनाश प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस केस में 13(2) r/w,31(b)और भ्रष्टाचार निरोधी कानून की 1988 धाराएं लगाई गई है। स्पेशल विजिलेंस टीम की कार्रवाई जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026