परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सडीहा में सोमवार को कम लागत पर आधारित प्राकृतिक खेती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने प्राकृतिक खेती के महत्व के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। फसल उत्पादन वैज्ञानिक डा. हर्षा बीआर ने फसल उत्पादन द्वारा जीवामृत वीजामृत आदि बनाने की विधि को विस्तार से बताया।
पशु वैज्ञानिक डा. प्रत्यूष कुमार ने देशी गाय की वैज्ञानिक देखभाल एवं प्राकृतिक खेती में उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन ई. कृष्ण बहादुर क्षेत्री ने किया। इस मौके पर इस कार्यक्रम में राम अयोध्या प्रसाद, रामजीत साह, नागेश्वर पांडेय, शंकर यादव, जय प्रकाश पांडेय, बब्बन यादव, सीमा देवी, निक्की कुमारी, भागीरथी देवी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…