परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के मसूदहा गांव के समीप रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर एक युवक से 10 हजार नकद, बाइक व मोबाइल लूट ली। इस मामले में पीड़ित युवक मसूदहा निवासी हरि मांझी का पुत्र संदीप कुमार मांझी ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि संदीप कुमार मांझी आंदर बाजार में एक निजी क्लीनिक में कंपांडर कर काम करता है।
वह रविवार की रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी मसूदहा गांव स्थित दवना पुल के पास एक बाइक सवार तीन बदमाश उसे घेर लिया तथा उसके साथ मारपीट की तथा हथियार का भय दिखा उसके पास से 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल एवं बाइक छीन लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना की जांच व बदमाशों की पहचान की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…