भगवानपुर हाट: भीषण गर्मी से सूखने लगी केले की बागवानी, किसानों के चेहरे मुरझाए

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट जिले में भीषण गर्मी से जन जीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। गर्मी के कारण किसानों के खरीफ की खेती पर ग्रहण लग गया है। किसान बेहाल हो भगवान इंद्र देव की आराधना करने में जुटे हैं। गर्मी के विकराल रूप का असर सीधे किसानों पर दिख रहा है। किसान नकदी फसल के रूप में केले की खेती को बढ़ावा देने में इधर कई साल से जुटे हुए थे। इस बार की गर्मी केले की बागवानी को भी अपने चपेट में ले झुलसा दिया है। किसान केले की बागवानी को कभी निहारते हैं तो कभी आसमान को। केले की कृषि करने वाले कृषक डा. एपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह बताते हैं कि इस बार की गर्मी का असर पूरी तरह केले की बागवानी पर पड़ा है।

उन्होंने बताया कि गर्मी के विकराल रूप धारण करने से केले की बागवानी सूखने लगी हैं। एक तरफ पानी के अभाव में किसानों के लीची, आम, साग-सब्जी, मूंग, तिल पर बुरा असर पड़ा है वहीं दूसरी ओर धान के बिचड़ा के लिए तैयार की गई नर्सरी में धूल उड़ रहे हैं। 43 डिग्री से अधिक तापमान होने तथा भयानक रूप से लू चलने से जंगली जीव जंतु भी परेशान हो गए हैं। नदी, तालाब सूखने से पानी के लिए नीलगाय, जंगली सूअर, कुत्ता, बंदर आदि गर्मी इधर-उधर भटकते देखे जा रहे हैं। दूसरे को छाया देने वाले पेड़ पौधे खुद मुरझाना शुरू कर दिए हैं। 10 दिन पूर्व गर्मी से राहत के लिए लोग बाग बगीचे में शरण लेते थे, अब केले की बागवानी के साथ-साथ अन्य पौधों के पते गर्मी के कारण मुरझा रहे हैं। मनरेगा के तहत कई जगह किए लगाए गए पौधे भी पानी के अभाव में सूख रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024