परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय से पटेढ़ी जाने वाली मुख्य सड़क काफ जर्जर हो गई है। इस पर सैकड़ों गड्ढे हो गए हैं जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। ग्रामीणों के अनुसार महाराजगंज से पटेढ़ी की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। इस रास्ते में रगड़गंज, बेलदारी टोला, महुआरी, देवरिया गांव आते हैं।
यह गांव पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा का है। सड़क की जर्जरता के कारण लोगों में रोष है। स्थानीय प्रभात सिंह, काशीनाथ सिंह, शैलेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, अरूण सिंह, स्वामीनाथन प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद आदि ने सांसद, विधायक से इस सड़क की शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञात हो कि महाराजगंज से बसंतपुर जाने का यह सुगम रास्ता भी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…