भगवानपुर हाट: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण विशेष शिविर का बीडीओ ने किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, फोटो अन्य त्रुटियों को सुधार करने, मृत मतदाताओं का नाम हटाने आदि कार्य का बीडीओ डा. कुंदन ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या 301, 302, 303, 304, 305, 306 एवं 307 पर बीएलओ से प्रपत्र 6 , 7 एवं 8 पंजी संधारण की जांच की। दो दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में नए मतदाताओं का नाम नहीं छूटे, महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने पर बल देते हुए बीएलओ को हिदायत दी। इस मौके पर बीडीओ ने विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति तथा एमडीएम की भी जांच की। इस अवसर पर पर्यवेक्षक पंकज कुमार गौरव समेत कई लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026