परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जलपुरवा गांव में भाजपा मंडल महामंत्री प्रभुनाथ सिंह के आवास पर बुधवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुबेर प्रसाद ने की। बैठक में विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रखंड के दक्षिणी मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख व प्रभारियों ने भाग लिया।
बैठक में जामो, मझवलिया, लद्धी, जगदीशपुर, पकड़ी, सैदपुरा, चांचोपाली, कर्णपुरा, अफराद, सिसई, आज्ञा, छितौली, भिट्ठी, मुस्तफाबाद आदि बाजारों पर गाजे-बाजे के साथ अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश के साथ बाइक से शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा की सफलता को लेकर कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में अखिलानंद सिंह, रंजय कुमार गुप्ता, दूधनाथ महतो, ज्योति प्रकाश सिंह, श्यामकिशोर तिवारी आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…