भगवानपुर हाट: बकरी को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोरा-भगवानपुर पथ पर गुरुवार की शाम बकरी को बचाने के क्रम में बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान सलेमपुर निवासी कल्पनाथ महतो के पुत्र विकास महतो के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि विकास कुमार तेल लेने के लिए पेट्रोल पंप जा रहा था तभी अचानक एक बकरी उसके बाइक के सामने आ गई जिसे बचाने के क्रम में वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर पड़ा। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026