नौतन: पुलिस से बचने को शराब लदी स्कार्पियो गुमटी व ठेला से टकराई, हजारों की क्षति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिसवा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह पुलिस की गाड़ी देखकर तेज गति से जा रही शराब लदी स्कार्पियो दो गुमटी, ठेला एवं दो सिमेंट के बेंच में टकरा गई। इससे दुकानदार को हजारों रुपये की क्षति हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब समेत स्कार्पियो को जब्त कर लिया लेकिन धंधेबाज भागने में सफल रहे।बताया जाता है कि शुक्रवार को धंधेबाज स्कार्पियो में उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार में कहीं सप्लाई करने जा रहे थे। तभी पुलिस को देख शराब धंधेबाज स्कार्पियो की गति तेज कर भागने लगे।

इस क्रम में सिसवा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर दिलीप भगत और वैद्यनाथ चौहान की गुमटी तथा दीपक यादव के ठेला एवं डा. विजय सक्सेना की सिमेंट की कुर्सी में टक्कर मार दिए इससे गुमटी, ठेला एवं सिमेंट के दो बेंच क्षतिग्रस्त हो गए। इससे दुकानदारों की हजारों रुपये का नुकसान हुआ। इस क्रम में धंधेबाज गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्कार्पियो समेत शराब को जब्त कर थाना लाई। बताया जाता है कि स्कार्पियाे में 360 लीटर देसी शराब लदी थी। सूचना मिलते ही विधायक अमरजीत कुशवाहा मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा इसकी सूचना जिले के वरीय अधिकारियों को दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाजों की पहचान की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024