भगवानपुर हाट: बाइक विद्युत पोल से टकराई, बाइक चालक समेत दो घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुआं चंवर में तीखा मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरने से दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सोनिया निवासी रामचंद्र राय के पुत्र चंदन राय तथा सवार तेलछा निवासी अरविंद मांझी के पुत्र रंजीत मांझी के रूप में हुई है। घटना के संंबंध में बताया जाता है कि सोनिया निवासी चंदन राय व रंजीत मांझी की एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाइक तेज गति होने के कारण थाना क्षेत्र के अरवां चंवर स्थित तीखा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा कर गिर गए।

दौरान बाइक चालक चंदन राय एवं बाइक सवार रंजीत मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा खून से लथपथ दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक काफी तेज गति से बाइक चला रहा था तथा कान में मोबाइल दाब कर बात कर रहा था। तभी अचानक तीखा मोड़ आ जाने के कारण बाइक चालक बाइक समेत विद्युत पोल से टकरा कर घायल हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026