जीरादेई: सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन है लक्ष्य : प्रशांत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के हसुआ उच्च विद्यालय के पास गुरुवार को प्रशांत किशोर एवं पदयात्रियों को जीरादेई जनसुराज समिति ने बैंड बाजे व फूलमाला के साथ स्वागत किया। इसके बाद प्रशांत किशोर ने समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह के निवास स्थल पर पौधारोपण किया। इस मौके पर जन संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन है जनसुराज का लक्ष्य। उन्होंने कहा कि सर्व समाज की भागीदारी एवं सहमति के बल पर बिहार की दशा एवं दिशा बदलने का अनवरत प्रयास जारी रहेगा तथा हर वर्ग एवं समुदाय के संख्या का ध्यान रखते हुए उनके चौमुखी विकास का रोडमैप पदयात्रा के क्रम में ही बनना आरंभ हो गया है जिसका अमलीजामा आप सभी के सहयोग से आने वाले समय में पहना दिया जाएगा।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देश का विकास एवं भविष्य आपके कंधों पर है, इसलिए पूरी लग्न, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पढ़ाई करते हुए राज्य की राजनीतिक शुचिता को बेहतर करने में अपनी ऊर्जा को लगाएं ताकि बिहार अपनी प्राचीन गरिमा व गौरव को पुनः प्राप्त सके। कार्यक्रम को समाजसेवी सह आयोजक अरविंद कुमार सिंह, राहुलकीर्ति सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला पार्षद प्रमोद कुमार, मुखिया चंदन सिंह, सरपंच कन्हैया सिंह, उप मुखिया अरुण सिंह, उपसरपंच अशोक मिश्र, बीडीसी हरिकेश यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024