भगवानपुर हाट: 25 को लोहार जाति आधारित गणना का विरोध में बीडीओ को सौपेंगे ज्ञापन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट जाति आधारित गणना के लिए जारी की गई सूची में लोहार जाति के लिए कोड का आवंटन नहीं किए जाने के खिलाफ लोहार जाति के लोगों द्वारा 25 अप्रैल को बीडीओ को ज्ञापन दिया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए लोहार जाति के नेताओं द्वारा लोहार समाज के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोहार जाति के नेता अशोक शर्मा एवं संत नागमणि ने रविवार को बताया कि किसी भी जाति का सत्यापन भूमि दस्तावेज (खतियान) के द्वारा किया जाता है। बिहार राज्य में लोहार समाज के लोगों के खतियान में जाति का नाम लोहार दर्ज है। सरकार के द्वारा जाति आधारित गणना के लिए जारी की गई सूची में लोहार जाति के लिए कोड आवंटन नहीं किया गया है।

इस विषय को सामान्य प्रशासन विभाग पटना में आवेदन देकर अवगत कराया जा चुका है, फिर भी सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा लोहार समुदाय के लिए अलग से कोड जारी नहीं किया जाना अन्याय पूर्ण है। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा जारी कोड संख्या 13 पर कमार (लोहार, कर्मकार) दर्ज है। लोहार जाति का कमार जाति से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। ऐसे में लोहार को कमार के उपजाति में गणना कराया जाना पूर्ण रूप से गलत और अन्याय पूर्ण है। वहीं कोड संख्या 177 पर (लोहारा, लोहरा) दर्ज है। सामान्य प्रशासन विभाग पटना से प्राप्त आरटीआइ रिपोर्ट के अनुसार बिहार राज्य में लोहारा जाति से संबंधित कोई भी साक्ष्य या दस्तावेज सरकार के पास उपलब्ध नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026