नौतन: कार से 49 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाने की टीम ने शनिवार की देर रात्रि शाहपुर नहर पुल के समीप छापेमारी कर कार से 49 लीटर शराब बरामद की। साथ ही कार में सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान सारण जिले के सोनपुर निवासी दीपक कुमार एवं राजेश कुमार राय के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार की रात शाहपुर नहर पुल के समीप एसआइ प्रमोद दास दलबल के साथ वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार में से 49 लीटर देसी शराब बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा शराब व कार समेत दोनों तस्करों को थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान सोनपुर निवासी दीपक कुमार एवं राजेश कुमार राय के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026