भगवानपुर हाट: दो गांव में खूनी संघर्ष, तीन घायल, एक रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार को दो अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लिए हुए खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए. जिसमें सहसरांव गांव के गोविंद कुमार को पड़ोसी युवक ने धारदार हठियार से हमला कर घायल कर दिया. जिसमें गोविंद कुमार के हाथ की नस कट गयी. उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. संयोग रहा कि जिस वक्त पड़ोसियों ने हमला किया उस वक्त पुलिस दिवागस्त में जा रही थी. जिसे देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस ने दाब सहित हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक गांव के ही बूटन महतो है. वहीं थाना क्षेत्र के मोरा गांव में आपसी विवाद को सुलझाने गए नबी हुसैन व गुड्डू हुसैन पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया. जिसमें दोनों लोग घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया. घायल गुड्डू हुसैन ने बताया कि मनान हुसैन, सद्दाम हुसैन व दिलशाद हुसैन अपने परिवार के साथ मारपीट कर रहे थे. तभी हमलोग बीच बचाव के लिए गए तो हमलोगों पर हमला बोल दिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026