सीवान परिसदन पहुंचे विधान पार्षद विनोद जायसवाल का जोरदार स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: विधान पार्षद विनोद जायसवाल सीवान परिसदन पहुंचे जहां राजद कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निकाय के पंचायत प्रतिनिधियों सहित शहर के व्यवसायियों ने उनका भव्य स्वागत किया. विधान पार्षद ने आगंतुकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपना सेवक रूपी प्रतिनिधि बनाकर मुझे विधान परिषद में भेजने का काम किया है. मेरी जीत में आप सबों की कड़ी मेहनत का बहुत बड़ा योगदान है इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं. आपसभी अपने अपने क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं से मुझे अवगत करावें.

जिससे उन क्षेत्रों में विकास का प्रारूप तैयार कर निर्माण कार्य की दिशा में आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा सके. मैं आप लोगों से लगातार संपर्क में रहूंगा, लोगों से मिलने के बाद विधान पार्षद जिले के कई शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर गए. स्वागत करने वालों में जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, अरविंद गुप्ता, नगर पार्षद पवन जायसवाल, सुमन कुमार पिंकू, वार्ड पार्षद इंतखाब अहमद, वार्ड पार्षद उदय वर्मा, मनोज कुमार यादव, योगेंद्र यादव सहित कई लोग शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026