भगवानपुर हाट: तालाब के समीप झाड़ी से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर ही जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव स्थित तालाब के समीप झाड़ी से सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। युवक की पहचान नहीं होने से पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी तरह का चोट का निशान नहीं था। उसके मुंह से हल्की झाग निकल रहा था। घटनास्थल के पास कोई मकान नहीं है। युवक उजला रंग का बनियान तथा ब्लू रंग का पायजामा पहना हुआ था। लगता है कि हत्यारों ने युवक की कहीं हत्या कर शव को सुनसान जगह हसनपुरा तालाब के समीप झाड़ी में फेंक दिया होगा। इस घटना को ले ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

कुछ लोगों का मानना है कि हत्या का कारण कहीं प्रेम प्रसंग तो नहीं, लेकिन पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सदर अस्पताल में शव की पहचान के लिए 72 घंटे शव को सुरक्षित रखने का आग्रह भी किया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026