भगवानपुर हाट: अपहरण के एक दिन बाद युवक को पुलिस ने भगवानपुर बाजार से किया बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुघरी कली टोला निवासी हरेंद्र प्रसाद के पुत्र रंजन कुमार का अपहरण रविवार को मलमलिया रेलवे ओवरबि्रज के समीप से हो गया था। इस मामले में रंजन के पिता ने थाने में आवेदन देकर पुत्र के अपहरण की आशंका जताते हुए अज्ञात पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई तथा युवक की बरामदगी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी।

घटना के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस अपहृत युवक को पुलिस संदिग्ध स्थिति में भगवानपुर बाजार से बरामद कर ली। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सुघरी कली टोला निवासी हरेंद्र प्रसाद राय ने रविवार को अपने पुत्र रंजन कुमार के अपहरण की प्राथमिकी कराई थी, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है। मामले का उद्भेदन शीघ्र ही कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026