परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट सारण के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डाटरा पुरसौली निवासी श्रीराम सिंह की पत्नी निर्मला देवी ने थाने में आवेदन देकर बस कंडक्टर पर बैग से आभूषण व रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। निर्मला देवी ने आरोप लगाया है कि वह बस में सवार होकर मशरख से मलमलिया जा रही थी।
उसके बैग में 10 हजार रुपया तथा सोने का आभूषण था। बस कंडक्टर ने उसे पहले वाले सीट से हटाकर दूसरे सीट पर बैठा दिया और इस क्रम में उसके बैग से 10 हजार रुपया एवं आभूषण निकाल लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर सारण के मशरख थाना क्षेत्र के जजौली निवासी बस कंडक्टर अजय उपाध्याय के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…