भगवानपुर हाट: दुर्गा पूजा पंडालों में महालया का पूजा कर माता के आगमन के लिए किया गया आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सारीपट्टी (रौनक नगर) स्थित पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ होने के एक दिन पूर्व शनिवार को ब्रह्मबेला में महालया का पूजा आचार्य वैदिक हिमांशु उपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ शक्ति की देवी मां माता दुर्गा का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पूजा बेदी पर आसीन यजमान मनिंद्र सिंह भी महालया की पूजा अर्चना की।

आचार्य ने कहा कि जिस स्थल पर पूजा निमित पंडाल की स्थापना की जाती है उस पंडाल में कलश स्थापना से प्रतिपदा से एक दिन पूर्व महालया की पूजा कर भगवती दुर्गा को बुलाने के लिए स्तुति कर आह्वान किया जाता है कि हे जगत जननी इस अनुष्ठान में विराजमान होकर अनुष्ठान को सफल बनावें। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष रघुवर पांडेय, सचिव सोनू सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार, सुनील सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इसी तरह से क्षेत्र के सोंधानी बाजार, रामपुर, माघर मिश्रजी के मिल, माघर बाजार, चोरौली मोड़ आदि स्थानों पर महालया की पूजा अर्चना की गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024