सिसवन: चटेया में दुर्गा पूजा को निकाली गई कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चटेयां गांव में दुर्गा पूजा को ले शनिवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पूजा स्थल से आरंभ होकर जई छपरा के समीप सरयू नदी के आम घाट पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर पुन: पूजा स्थल पर पहुंची जहां बनारस से पधारे आचार्य तरुण कुमार पांडेय उर्फ शास्त्री महाराज द्वारा पूजा अर्चना शुरू की गई।

कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान रामधुन एवं मां दुर्गा के जयकार से वातावरण भक्तिमय हो गया। यदुवंशी पूजा समिति के आयोजनकर्ता डाक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि रविवार की सुबह से मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। इस मौके पर यदुवंशी पूजा समिति के अध्यक्ष रूपेश यादव, रविकांत यादव, नागेंद्र यादव, रामेश्वर यादव, महेश यादव, डा. रामदेव यादव, अनिल कुमार यादव, विजेंद्र कुमार यादव, सुरेश यादव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026