भगवानपुर हाट: महाधरना को सफल बनाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय में 21 फरवरी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल परिषद भगवानपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय महाधरना का आह्वान किया गया है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रखंड सचिव भागेश्वर प्रसाद ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार में गरीबों, मजदूरों, किसानों तथा नौजवानों के हक पर लगातार हमले हो रहे हैं जबकि पूंजीपति मालामाल हो रहे हैं। धर्म के आड़ में देश को बांटने का काम किया जा रहा है। नौजवानों को झांसा देकर उन्हें रोजगार के बदले धर्म की घूंट पिलाई जा रही हैया जा रहा है।

सरकार की सारी नीतियां पूंजीपतियों के हक में है। सरकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर दमन का डंडा चलाया जा रहा है, बिहार में बाढ़, सूखे का अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि गरीबों को राशन कार्ड, पेंशन और आवास से वंचित होना पड़ रहा है। नल जल योजना में व्यापक जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा उक्त सभी समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी 21 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय पर धरना देकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।धरना आयोजित कर आम लोगो को जागरूक करने का काम करेगी ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026