हुसैनगंज: मेधा प्रतियोगिता परीक्षा में 350 परीक्षार्थी हुए शामिल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के गड़ार स्थित चिल्ड्रेन कोचिंग सेंटर में रविवार को देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें गड़ार, उज्जैन के बंगरा, बेलवासा, सिंगही, धर्मपुर, बैकुंठपुर, हुसैनगंज सहित दर्जनों गांवों के कक्षा पांच से आठ तक करीब 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संस्थापक राजू साह ने बताया कि छात्रों के बौद्धिक विकास एवं पढ़ाई में रूचि जागरूक करने हेतु यह परीक्षा आयोजित की गई है। इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ हैं।

इसमें 30 नंबर का गणित, 25 नंबर का सामान्य ज्ञान, 15 नंबर का विज्ञान, 20 नंबर का सामाजिक विज्ञान तथा 10 नंबर का रीजनिंग प्रश्न शामिल किए गए हैं। इसका परिणाम पांच मार्च को घोषित किया जाएगा, इसमें टापर 100 में 100 अंक लाने वाले छात्र को पुरस्कार स्वरूप साइकिल, जर्सी, मेडल और कप तथा दूसरे टापर 95 से 99 अंक वाले को ढाई हजार नकद व अन्य पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 50 से 59 के बीच अंक वालों को मेडल देकर नवजा जाएगा। इस अवसर शिक्षक मो. इलियास, मुकेश सिंह, सोनू कुमार, प्रियंका कुमारी एवं फिजा अख्तर उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026