भगवानपुर हाट: मतदान के दिन हुई मारपीट की घटनाओं में 25 के खिलाफ केस

  • आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी में जुटी पुलिस
  • दोनों पक्ष की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड में नौवें चरण में सोमवार को हुए मतदान के दौरान अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट के मामले में कुल पच्चीस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कौड़िया मोहर राय टोला के मतदान केन्द्र पर मौजूद पोलिंग एजेंट संजीव कुमार के आवेदन पर गांव के हीं राजीव रंजन सिंह, निर्भय रंजन सिंह, गणेश सिंह व ब्रजेश सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। भीखमपुर के पंचायत भवन चोरौली मतदान केंद्र संख्या 150 के पास दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्ष की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें एक पक्ष के दामोदर तिवारी के आवेदन पर चंदन गिरी, गुड्डू गिरी, स्वामीनाथ गिरी व मनोहर उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

जबकि दूसरे पक्ष के कामेश्वर गिरी की पत्नी शीला देवी के आवेदन पर विनोद सिंह, अभिषेक सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, बलवंत सिंह, अर्जुन तिवारी, राकेश तिवारी, रोहित तिवारी, शेखर तिवारी, गुड्डू तिवारी, अखिलेश तिवारी, अखिलेश चौधुर, विकास चौधुर, आलोक तिवारी, मुकुल तिवारी, जितेंद्र चौधुर, सरस्वती चौधुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ फरसा से मारकर घायल करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024