दरौली में ससुराल जा रहे युवक की गोली मार हत्या

  • रात में गाड़ियों की लाइट पर राहगीरों की नजर सड़क किनारे गई तो शव दिखा
  • परिजनों के चीत्कार से गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा
  • 02 गोली का खोखा पुलिस ने मौके से किया बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मुड़ा कर्मवार गांव में सड़क किनारे नहर के समीप सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मार हत्या कर दी। हत्या के बाद सड़क से नीचे शव को देख अफरातफरी मच गई। शव की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के आसपास संदिग्‍ध वस्‍तुओं की तलाश करने के साथ ही शव की शिनाख्‍त कर ली। वहीं युवक के शव के पास से दो गोली का खोखा पुलिस ने बरामद किया है। मृत युवक थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी अल्हा यादव का 29 वर्षीय पुत्र उपेंद्र यादव था। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र सोमवार की देर शाम बलहुं विश्वनिया सरहरवा सड़क से अपनी ससुराल हरनाटार जा रहा था। तब तक अज्ञात अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी। सोमवार की रात गाड़ियों की लाइट पर राहगीरों की नजर सड़क किनारे गई तो एक अज्ञात शव दिखा।

देखते ही देखते वहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कराने में जुटे। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। मंगलवार की सुबह दरौली सरयू नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इधर हत्या की खबर मिलते हीं थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर परिजनों के रोने से गौरी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024