भगवानपुर हाट: सेमी फाइनल में भारत के शानदार जीत पर जश्न का माहौल

परवेज अख्तर/सिवान: विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत पर बुधवार की रात लोगों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी प्रकट किया। भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को सत्तर रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ में क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारत की टीम पहुंच गई है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के सेमी फाइनल के महत्वपूर्ण मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी देर रात तक टीवी व मोबाइल से चिपके रहे।

पहले खेलते हुए भारत की टीम में न्यूजीलैंड के सामने 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जबाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 49 वें ओवर में मात्र 327 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार 70 रनों से मैच जीतकर भारत ने फाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचते हीं क्रिकेट प्रेमी युवाओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस मौके पर अमित कुमार, आशुतोष कुमार, अमितेश राज, छोटू कुमार, सूरज कुमार, अंकित कुमार, संतोष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, नेहाल श्रीवास्तव, नितेश कुमार, राजू कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026