परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव गांव के समीप दारौंदा- महाराजगंज मुख्य पथ पर बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल दो लाख 22 हजार 300 रुपये लूट कर महाराजगंज की ओर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित महाराजगंज स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कर्मी ने थाना को सूचना दी है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताया जाता है कि बुधवार को महाराजगंज स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मी अजीत कुमार तथा तेजप्रताप कुमार प्रतिदिन की भांति दारौंदा के विभिन्न गांवों से पैसा वसूली कर महाराजगंज जा रहे थे, तभी पीछे से ही सिरसांव नया टोला के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया तथा हथियार का भय दिखाकर दो लाख 22 हजार तीन सौ रुपया लूट कर आसानी से महाराजगंज की ओर फरार हो गए। फाइनेंस कर्मियों ने घटना की सूचना दारौंदा थाने को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर मामले की जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि कंपनी गांव-गांव में महिलाओं की समूह बनाकर कर ऋण देती है, जिसकी वसूली कंपनी के कर्मी घर-घर जाकर करते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…