भगवानपुर हाट: सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, ओपीडी पंजी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओटी, प्रसूति कक्ष, एएनसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी के रंग-रोगन की स्थिति का भी जायजा लिया। सीएस ने स्वतंत्रता दिवस के पहले अस्पताल के रंगाई-पुताई का काम पूरा करने का निर्देश दिया।

बरसात के मौसम को लेकर उन्होंने अस्पताल के परिसर के चारों तरफ सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे अस्पतालों की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी टीम का गठन कर क्षेत्र में चल रहे अवैध और वैध अस्पतालों की जांच कर रिपोर्ट करेंगे। इस अवसर पर चिकित्सकों के अलावा स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप ठाकुर, लेखापाल ब्रजकिशोर प्रसाद, मलेरिया कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार सिंह, गोलू कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024