परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव से दो वर्ष पूर्व अपहृत किशोरी पुलिस ने यूपी से बरामद कर ली।। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी 14 अगस्त 2021 को गायब हो गई थी। स्वजन उसकी काफी खोजबीन किए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस मामले में किशोरी के स्वजन थाना में आवेदन देकर गांव के अनवर अली समेत तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी कराई गई थी।

गुप्त सूचना के आधार पर दारौंदा थाने की पुलिस यूपी पुलिस के सहयोग से यूपी के संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में छापेमारी कर अपहृता को बरामद कर थाना लाई। शनिवार को इस कांड के अनुसंधानकर्ता राकेश कुमार सिंह ने अपहृता को न्यायालय में 164 के बयान के लिए भेज दिया। बयान देने के बाद मामले की सही जानकारी हो पाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026