भगवानपुर हाट: निरोग रहने के लिए स्वच्छता अनिवार्य है : बीडीओ

बीडीओने किया कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: गंदगी बीमारी का मूल कारण है। निरोग रहने के लिए स्वच्छता अनिवार्य है। यह बात बीडीओ डा. कुंदन ने शुक्रवार को बलहा एराजी पंचायत के ग्राम मतनपुरा में वार्ड 13 में कचरा प्रबंधन इकाई के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्वच्छ समाज हो, कचरा का प्रबंधन हो। इसके लिए सरकार द्वारा लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्राथमिकता के आधार पर सभी पंचायतों में कचरा प्रबंधन इकाई का निर्माण करा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मी प्रति दिन घर-घर जाएंगे। उन्हें अपने घरों का कचरा अवश्य दें। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के साथ उत्तम व्यवहार करने का आग्रह भी किया।

उन्होंने कहा कि गिला एवं सूखा कचरा उठाव की व्यवस्था की बात बताई। इस अवसर बीडीओ व मुखिया पम्मी कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया तथा शिलापट्ट का अनावरण किया। इस मौके पर स्वच्छता कर्मियों को ई- रिक्शा, हाथ रिक्शा, दस्ताना, कैंप आदि प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि करीब साढ़े सात लाख की लागत से बना यह यूनिट पंचायत को स्वच्छ रखने में कारगर साबित होगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय, मुखिया सुभाष सिंह, मंटू द्विवेदी, जितेंद्र पासवान, विभाकर पांडेय, पवन सिंह सहित पंचायत के वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026