परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित किसान भवन में शुक्रवार को रबी महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय किसान प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसएओ मुस्तफा अंसारी, सीओ रवींद्र कुमार, बीएओ कुंदन कुमार व बीटीएम रामप्रताप सिंह ने किया। बीएओ ने बताया कि विभाग ने रबी महाअभियान की तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2023-24 में कृषि विभाग ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रखंड में सात हजार 166 हेक्टेयर में रबी मौसम में विभिन्न फसलों की खेती होगी।
इसके लिए करीब 6000 से लेकर 6200 क्विंटल तक विभिन्न बीजों की आवश्यकता होगी। बताया कि रबी मौसम में विभिन्न फसलों की बोआई के लिए प्रत्यक्षण, जीरो टिलेज व एनजीओ सहित लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। रबी मौसम में गेहूं के साथ चना, मटर, मसूर, मक्का, राई व सरसों सहित कई फसलों की खेती होती है। उन्होंने बताया कि रबी मौसम में ही उद्यानिक आलू व लहसुन की खेती भी होती है। इस मौके पर एटीएम रामपाल सिंह, प्रतिभा कुमारी, कृषि समन्वयक गुड्डू श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय, सुधीर सिंह, राजदेव सिंह, मनोज सिंह, किसान सलाहकार नंदकिशोर सिंह, अरुण शर्मा व आनंद कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…