परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मलमलिया चौक पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चल रहे सामुदायिक किचन का सोमवार को सीओ योगेश दास ने भ्रमण के दौरान निरीक्षण किया. उन्होंने किचन के रख रखाव तथा साफ सफाई का जायजा लिया. इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को अपने हाथों से खाना भी खिलाया. ज्ञात हो कि कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन में वैसे जरुरतमंद लोगों को भोजन की व्यवस्था सरकारी स्तर से की गई है, जिन्हें खाने की दिक्कत है.
गरीब, असहाय या यात्रा कर रहे लोग यहां आकर भोजन कर रहे हैं. राजकीय उच्च पथ-73 पर खुले इस प्रखंड स्तरीय किचन में लोगों को दो वक्त का खाना प्रत्येक दिन खिलाया जा रहा है. जिसमें चावल, दाल, सब्जी के साथ पापड़ भी है. इस अवसर पर सीआई जनार्दन राम, हल्का कर्मचारी आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…