पचरुखी: पांच लाख रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

थानाध्यक्ष से लगायी न्याय की गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पेंग्वारा गांव निवासी हिमांशु दयाल रंजन से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिली है. पीड़ित ने पचरुखी थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि गांव के संतोष यादव, वर्मा यादव, ताजुद्दीन अंसारी, अशोक यादव, शहजाद यादव सहित अन्य दो अज्ञात लोगों पर देर शाम फोन कर मिलने और मिलने के बाद रंगदारी के रूप में पांच लाख की मांग की.

एक सप्ताह में रुपये ताजुद्दीन अंसारी को नहीं देने पर बुरे अंजाम की धमकी भी दी. पीड़ित ने अगले ही दिन इस बात की सूचना मुखिया, सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों को भी दी. घटना बीते 25 मई की बताई जाती है. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026