परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल भगवानपुर इकाई द्वारा धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता सचिव वागेश्वर प्रसाद ने की। धरना के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। धरने को संबोधित करते हुए जिला सचिव तारकेश्वर यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। मोदी सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर देश को भगवामय करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीब लाचार होते जा रहे हैं और सरकार के चहेते मालेमाल होते जा रहे हैं।
उन्होंने सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व घूसखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के जानकारी में यह गोरखधंधा फलफूल रहा है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार युवाओं को रोजगार देने के बदले धर्म के नाम पर भटका रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के विरुद्ध दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। बिहार हर साल प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। जरूरतमंद गरीब वर्ग आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन आदि योजनाओं से वंचित हैं। धरने को रामसेवक ठाकुर, रवींद्र सिंह, सुरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…