परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र बनसोही पंचायत के मुड़ा गांव में कालाजार का एक मरीज मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डा. एम आर रंजन के निर्देश पर मलेरिया कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार सिंह मंगलवार को दलबल के साथ पीड़ित मरीज के घर समेत करीब 60 घरों में कालाजार से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुड़ा गांव में मिले कालाजार मरीज की जांच भगवानपुर डीएचसी में नहीं हुआ है। वह किसी दूसरे अस्पताल में जांच कराया है जहां रिपोर्ट पाजीटिव आई है। उन्होंने कहा कि दवा का छिड़काव करा लोगों को सभी प्रकार का सुरक्षा का हिदायत दे दी गई है। बुखार आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच जांच कराने का भी सलाह लोगों को दी जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…