✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के बलहा एराजी पंचायत की मुखिया पम्मी कुमारी ने सोमवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता को आवेदन देकर अपने पंचायत क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 116 दो माह से बंद रहने की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बंद पड़े केंद्र को संचालित कराने के लिए कई बार सीडीपीओ तथा महिला पर्यवेक्षिका से शिकायत की गई, लेकिन उक्त दोनों अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया।
मुखिया ने कहा है कि यह केंद्र बादरजमीं गांव में अवस्थित है। दो माह से बंद पड़े इस केंद्र की सभी गतिविधियां पूर्ण रूप से बाधित है। इस केंद्र के बच्चों को पोषाहार, गर्भवती महिलाओं को राशन तथा बच्चों का पठन-पाठन की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। उन्होंने केंद्र की सेविका पर लाभुकों का आहार का गबन करने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…