✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा कदम मोड़ समीप सीएसपी संचालक के स्टाफ से 13 जून की सुबह दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर पांच लाख रुपए की लूट कर ली थी। इस मामले में 23 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है, जबकि लूट की घटना के बाद एसडीपीओ फिरोज आलम के नेतृत्व में चार थानों की टीम ने सीएसपी कर्मी से लूट के मामले में जल्द से जल्द उद्भेदन का दावा किया गया था। पुलिस की जांच किस दिशा में चल रही है और घटना के 23 दिन बीत जाने के बाद पुलिस को कितने सुराग मिले ये कहने में अधिकारी कतरा रहे हैं।
बता दें कि इस कांड में शिथिलता बरतने पर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था। इस मामले में गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता निवासी अभिषेक कुमार के फर्द बयान पर प्राथमिकी हुई थी। मामले में एसडीपीओ ने बताया कि लूट कांड के उद्भेदन में टीम लगी गई है। जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…