भगवानपुर हाट: महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत

  • घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की क्लिप भेजी है
  • महिलाओं को धमका कर गेट खुलवाने का प्रयास

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव में घर के पुरुष सदस्य की गैरमौजूदगी में पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा धमकी देने को लेकर वरीय अधिकारियों से शिकायत की गई है। इस मामले में इस गांव के डॉ. सुनील कुमार सिंह ने एसपी, डीआईजी व डीजीपी को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर शिकायत की है। अपने आवेदन में श्री सिंह ने कहा है कि वे अपनी भौजाई की मृत्यु की खबर मिलने पर तेईस अगस्त को रायपुर(छत्तीसगढ़) चले गए थे और उनके श्राद्धकर्म के बाद नौ सितंबर को वहां से वापस आए।

इस बीच उनकी गैरमौजूदगी में चौबीस अगस्त की शाम व पच्चीस अगस्त के दिन में भगवानपुर थाना की पुलिस द्वारा उनके घर पर पहुंचकर बलपूर्वक महिलाओं को धमकाकर मेन गेट खुलवाने का प्रयास किया गया तथा उनलोगों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया। ऐसा करके पुलिस द्वारा उनके मान-सम्मान को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने वरीय अधिकारियों को इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की क्लिप को भी आवेदन के साथ भेजकर इसकी जांच कर कानूनी करवाई करने की मांग की है। इधर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। पुलिस एक मामले के अनुसंधान के लिए पूछताछ करने गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026