परवेज अख्तर/सिवान: शहर के व्यस्तम इलाके कसेरा टोली में स्वर्ण व्यवसायी सुभाष प्रसाद पर हुए हमले व सोना लूटने की घटना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि मंगलवार को वह घायल स्वर्ण व्यवसायी से मिलने उनके घर गए थे, यह काफी दुखद घटना है। अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देने के साथ ही भय का वातावरण पैदा करने का कार्य किया है। इसे लेकर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
सदर विधायक ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों समेत अन्य माध्यमों से जानकारी मिली है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ गिरफ्तारी की है, चोरी गई सामान भी रिकवरी हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धी होगी। स्वर्ण व्यवसायियों की भी मांग है कि उनके सामान की बरामदगी के साथ ही पुलिस व्यवसायियों को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए। विधायक ने पुलिस से स्वर्ण व्यवसायियों के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए सुबह से लेकर रात तक पेट्रोलिंग गश्ती बढ़ाने की मांग की, ताकि स्वर्ण व्यवसायियों में पुलिस के प्रति विश्वास का माहौल कायम हो साथ ही अपनी सुरक्षा व व्यवसाय को लेकर भी वह इत्मीनान हो सकें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…