परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सराय पड़ौली पंचायत में कार्यरत किसान सलाहकार नंद किशोर प्रसाद का निधन सोमवार को इलाज के दौरान पटना में होने की सूचना पर मंगलवार को ई-किसान भवन में बीएओ वीरेंद्र कुमार मांझी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
किसान सलाहकार अब्दुल कादिर ने बताया कि नंदकिशोर प्रसाद महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकटिया निवासी थे। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पटना चल रहा था जहां सोमवार को उनका निधन हो गया। शोक सभा में प्रमोद कुमार, विशाल कुमार सिंह, नवनीत गोस्वामी, कविता कुमारी, कमल प्रसाद, मनोज कुमार, अखिलेश कुमार, धनंजय कुमार सिंह, शंकर यादव, सीता कुमारी, सोनू कुमार आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…