भगवानपुर हाट: प्रशिक्षण समापन पर प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रमाण पत्र

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हो गया। प्रशिक्षण समापन के बाद सभी प्रशिक्षु किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार शिक्षा डा. राजेंद्र प्रसाद, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के डा. एम एस कुंडू ने कार्यक्रम को आन लाइन संबोधित किया।

पदाधिकारियों ने किसानों को मिट्टी एवं मिट्टी के स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने केंद्र को भी समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर पांचवीं बैच का सफलतापूर्वक समापन करने पर भी बधाई दी। चिकित्सा पदाधिकारी डा. रूपाली रस्तोगी ने मिट्टी और मानव स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की। डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने कहा कि खेतों में उर्वरकों की संतुलित व्यवहार, उर्वरकों के साथ जैव उर्वरक, हरी खाद आदि का भी प्रयोग करें। कार्यक्रम का संचालन शिवम चौबे ने किया। प्रशिक्षण में 40 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026