परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाने के सहसरांव गांव के पास साइकिल सवार तथा उसकी मां को बस ने धक्का मार दिया. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल हुलेसरा गांव के चंद्रावती देवी एवं उनका पुत्र पप्पू कुमार है. स्थानीय लोगों ने दोनों घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
घटना के संबंध में पप्पू कुमार ने बताया कि भगवानपुर बाजार से अपनी मां को साइकिल पर बैठा कर घर जा रहा था. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने सहसरांव गांव के पास भगवानपुर मोरा सड़क पर धक्का मार दिया. जिसमें दोनों सड़क पर घायल अवस्था में गिर गए. स्थानीय लोगों ने बस को सहसरांव पेट्रोल पंप पर खड़ा करा दिया है. घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग दौड़ पड़े.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…