सिवान: डीआईजी ने किया लंबित मामले से संबंधित आईओ के साथ समीक्षा बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: सारण रेंज के डीआइजी मनु महाराज गुरुवार को सीवान पहुंचे. जहां डीआईजी ने समाहरणालय में जवानों से गार्ड ऑफ आर्नर लिया परेड का निरीक्षण किया. जिसके बाद एसपी कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार के साथ जिले भर के थाने के शराब से संबंधित आईओ के साथ समीक्षा बैठक कर कांडों का रिव्यू किया. लंबित कांडों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने आईओ को टास्क सौंपा. जिले में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के संदर्भ में डीआईजी ने सभी थाने के आईओ को दो हजार लीटर से अधिक शराब के मामले में गिरफ्तारी कर निस्पादन करने का निर्देश दिया.

डीआईजी ने बंद पड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और दोषियों को सजा दिलवाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते कानून ब्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया. वहीं बहुत सारे थानेदारों का ट्रैक रिकार्ड देखने के बाद उन्हें सुधरने की बात कही. मनु महाराज ने राज्य के बाहर जाकर शराब व अन्य मामले का निष्पादन वैसे अपराधी जो सीमावर्ती इलाके में फन मार रहे हों उन पर कड़ी नजर रखें. वही खास कर शराब मामलों में सबसे अधिक. इस बैठक में एसपी के अलावा सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे के अलावा जिले के सभी थाना के शराब के आईओ मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024