भगवानपुर हाट: सर्पदंश से आशा कार्यकर्ता की मौत, परिजनों का रोकर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के बलहां अलीमर्दनपुर गांव निवासी बिंदा साह की 50 वर्षीय पत्नी आशा कार्यकर्ता चंद्रावती देवी की मौत मंगलवार की रात्रि सर्पदंश से हो गयी. परिजनों द्वारा उसे निजी चिकित्सक से दिखया गया. फिर उसे झाड़फूंक वालों से दिखाया गया परंतु कोई लाभ नहीं मिला. बुधवार की सुबह उसकी मृत्यु की खबर सुन कर उसे देखने वालों की भीड़ लग गयी.

सूचना मिलने पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडे मौके पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिए और विभागीय अधिकारियों से बात कर चार लाख की मुआवजा राशि अविलंब परिजनों को दिलाने का आश्वासन दिया. सांत्वना देने वालों में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल राज पांडे, संजय प्रसाद, सवलिया साह, नइम अहमद, महमद अली, सुदामा साह, दिलदार हुसैन सहित कई ग्रामीण शामिल रहे. आशा कार्यकर्ता कि मृत्यु की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के लोग उसे देखने के लिए मृतक के घर पहुंचे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024