महाराजगंज एसडीओ ने किया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: अवैध रूप से बालू ढुलाई करने वाले ट्रकों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा. यह बातें महराजगंज एसडीओ रामबाबू कुमार ने बुधवार को भगवानपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ के कक्ष में कही. उन्होंने कहा कि बिना चलान के ट्रकों द्वारा बालू की ढुलाई की जा रही है. जिससे सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है. ओवर लोडिंग से सड़कों के टूटने की संभावना बन जाती है. ओवर लोडिंग के मामले में काफी सख्ती दिखाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार काफी लागत से सड़क का निर्माण करा रही है और अवैध ढ़ंग से बालू की ओवर लोडिंग कर ट्रक वाले सड़क पर फर्राटे भर रहे है जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है.

यह कानूनन अपराध है. उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग वाले ट्रक पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना भी वसूला जाएगा. एसडीओ ने बीडीओ अभय कुमार तथा सीओ युगेश दास को कोरोना के तीसरे चरण पर नजर रखते हुए क्षेत्र के सतर्कता का पालन कराने का निर्देश दिया. उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना तथा बाढ़ की स्थित की भी समीक्षा की.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024