भगवानपुर हाट: जहरीली शराब मामले में डीआइजी व एसपी ने की जांच, दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में शुक्रवार को एक चौकीदार सहित तीन लोगों की मौत के मामले की सारण डीआइजी पीवी कनक एवं एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने जांच की। पुलिस के आला अधिकारियों का दल सबसे पहले थाना पहुंचा। इसके बाद अधिकारियों की टीम ब्रह्मस्थान गांव पहुंच मृतक चौकीदार अवध मांझी, अमीर मांझी तथा शंभू राय के स्वजनों से मिल घटना की जानकारी ली।

परिजनों एवं ग्रामीणों ने एक पुलिस पदाधिकारी की शिकायत करते हुए बताया कि उक्त पदाधिकारी दो दिन पूर्व एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर रास्ते में ले जाकर छोड़ दिया था। उक्त तस्कर को अगर पुलिस गिरफ्तार कर नहीं छोड़ती तो शायद जहरीली शराब कांड नहीं होता। उक्त पदाधिकारी द्वारा कनीय पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। इस अवसर पर एसडीओ महाराजगंज संजय कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024